Home Himachal Weather हिमाचल में बढ़ी ठंड! 23 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से...

हिमाचल में बढ़ी ठंड! 23 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम, जानिए अगले सात दिन का हाल

216
0
राज्य के 23 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। इनमें से केलांग, कुकुमसेरी व ताबो का न्यूनतम पारा माइनस में रहा।

हिमाचल प्रदेश में सुबह-शाम ठिठुरन लगातार बढ़ रही है। बीते 24 घंटों के दाैरान कुछ स्टेशनों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। राज्य के 23 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। इनमें से केलांग, कुकुमसेरी व ताबो का न्यूनतम पारा माइनस में रहा। वहीं कल्पा का शून्य डिग्री सेल्सियस रहा। आज राजधानी शिमला व अन्य भागों में धूप खिली हुई है। मंगलवार सुबह सुंदरनगर में मध्यम व बिलासपुर में हल्का कोहरा दर्ज किया गया।

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पूरे प्रदेश में 17 नवंबर तक माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।  वहीं अगले 4-5 दिनों के दौरान राज्य में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। शिमला सहित अन्य भागों में लगातार धूप खिलने के बावजूद बीते दिन कहीं भी अधिकतम पारा 30 डिग्री सेल्सियस नहीं पहुंचा।

शिमला में न्यूनतम तापमान 8.4, सुंदरनगर 5.8, भुंतर 4.9, कल्पा 0.0, नाहन 8.8, नाहन 11.1, केलांग -2.2, पालमपुर 5.5, सोलन 5.3, मनाली 3.7, कांगड़ा 8.4, मनाली 8.8, बिलासपुर 10.5, हमीरपुर 6.4, जुब्बड़हट्टी 9.4, कुफरी 6.5, कुकुमसेरी -3.1, नारकंडा 3.9, भरमाैर 6.1, रिकांगपिओ 3.2, सेऊबाग 3.8, बरठीं 7.5, कसाैली 11.1, सराहन 8.8, देहरा गोपीपुर 8.0 व ताबो में -2.5 डिग्र्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

अधिकतम तापमान
 ऊना में अधिकतम तापमान 28.0, बिलासपुर 26.2, कांगड़ा 25.8, हमीरपुर में 25.6, मंडी 25.4, सोलन 25.2, नाहन में 25.0, धर्मशाला 22.1 और शिमला में 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here