Home Himachal News HP Panchayat Election: 21 को क्या होगा बड़ा ऐलान? आयोग की बैठक...

HP Panchayat Election: 21 को क्या होगा बड़ा ऐलान? आयोग की बैठक ने बढ़ाया सस्पेंस

63
0
प्रदेश में आरक्षण रोस्टर जारी होने के बाद पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं।

हिमाचल प्रदेश में आरक्षण रोस्टर जारी होने के बाद पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राज्य चुनाव आयोग चुनाव कार्यक्रम को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है और संभावना जताई जा रही है कि 21 अप्रैल के आसपास पंचायत चुनाव की आधिकारिक घोषणा की जा सकती है। इस संबंध में आयोग ने 16 अप्रैल को एक अहम बैठक भी बुलाई है, जिसमें चुनावी शेड्यूल पर चर्चा होगी। इसकी अध्यक्षता राज्य चुनाव आयुक्त अनिल खाची करेंगे।

ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद के चुनावों की पूरी प्रक्रिया को संपन्न करने में करीब 30 दिन का समय लगता है, जिसमें नामांकन, जांच, नाम वापसी, मतदान और मतगणना जैसी प्रक्रियाएं शामिल हैं।

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुसार आयोग का लक्ष्य 31 मई तक पूरी चुनाव प्रक्रिया को पूरा करने का है। यदि 31 मई तक चुनाव संपन्न कराने हैं, तो पहले चरण का मतदान 20 या 21 मई के आसपास आयोजित किया जा सकता है। इसके लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा अप्रैल के तीसरे सप्ताह तक करना आवश्यक माना जा रहा है। चुनाव शेड्यूल जारी होते ही प्रदेश में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो जाएगी, जिसके तहत नई घोषणाओं और विकास कार्यों पर अस्थायी रोक लग जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here