Home Accident एक हादसे ने परिवार की खुशियां मातम में बदलीं! शिमला के चर्चित...

एक हादसे ने परिवार की खुशियां मातम में बदलीं! शिमला के चर्चित नेता की दर्दनाक मौत, जानें पूरी खबर

20
0
सोलन के भराड़ीघाट में मंगलवार को पहाड़ी से गिरी चट्टानों की चपेट में आने से कार सवार शिमला शहरी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल बख्शी की मौत हो गई। हादसे में उनकी पत्नी और बेटा घायल हुए हैं, जिनका आईजीएमसी शिमला में उपचार चल रहा है। अनिल बख्शी शिमला शहरी कांग्रेस की सलाहकार समिति के सदस्य थे। मालरोड पर उनकी गिफ्ट शॉप भी थी। उनके निधन से शहर में शोक है।

सोलन जिले के भराड़ीघाट में मंगलवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में शिमला शहरी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल बख्शी की मौत हो गई। पहाड़ी से अचानक गिरी चट्टानों की चपेट में आने से उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे के समय कार में अनिल बख्शी के साथ उनकी पत्नी और बेटा भी सवार थे। दोनों हादसे में घायल हुए हैं और शिमला स्थित आईजीएमसी में उनका उपचार चल रहा है।

हादसा भराड़ीघाट के पास उस समय हुआ, जब पहाड़ी से अचानक चट्टानें और पत्थर सड़क पर आ गिरे। इनकी चपेट में अनिल बख्शी की कार आ गई। हादसा इतना गंभीर था कि अनिल बख्शी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

अनिल बख्शी शिमला के प्रमुख कारोबारी भी थे। राजधानी के ऐतिहासिक मालरोड पर उनकी गिफ्ट शॉप है। शहर के कारोबारियों के बीच भी उनकी पहचान थी। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद व्यापारिक समुदाय में शोक की लहर है।

शहरी कांग्रेस अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने अनिल बख्शी के निधन पर गहरा शोक जताया। उन्होंने बताया कि अनिल बख्शी शिमला शहरी कांग्रेस कमेटी की सलाहकार समिति के सदस्य थे। इसके अलावा वह जाखू मंदिर कमेटी के सदस्य भी रहे। इंद्रजीत सिंह ने कहा कि अनिल बख्शी शिमला शहरी कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता और पार्टी के सच्चे सिपाही थे। उनके निधन से संगठन को बड़ी क्षति हुई है।

पत्नी और बेटे का आईजीएमसी में उपचार
हादसे में घायल अनिल बख्शी की पत्नी और बेटे को उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला लाया गया। दोनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिवार और परिचितों में शोक का माहौल है। शिमला के कारोबारियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी अनिल बख्शी के निधन पर दुख जताया है। लोगों ने उनके निधन को शहर के लिए बड़ी क्षति बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here