Home H.P. GOVT धर्मशाला: विधानसभा परिसर में कांग्रेस और भाजपा विधायकों के बीच जोरदार नारेबाजी,...

धर्मशाला: विधानसभा परिसर में कांग्रेस और भाजपा विधायकों के बीच जोरदार नारेबाजी, एक-दूसरे पर लगाए हिमाचल बेचने के आरोप

30
0

धर्मशाला के तपोवन में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन कार्यवाही शुरू होने से पहले ही सत्तापक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए। विधानसभा परिसर में कांग्रेस और भाजपा के विधायकों ने एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

कांग्रेस के सभी विधायक और मंत्री विधानसभा लॉबी में एकजुट हुए और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर सभी नेता विधानसभा भवन की ओर आगे बढ़े। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा द्वारा लगाए गए करों के प्रस्ताव की निंदा करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सदन में चर्चा करने से बच रही है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा ने हिमाचल का ईमान बेचा और प्रदेश के स्वाभिमान को नीलाम किया।

वहीं, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अगुवाई में भाजपा विधायकों ने भी कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमाचल को बेचा जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से हिमकेयर को लेकर सदन में दिए गए बयान पर माफी मांगने की मांग की।

जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस झूठ बोलकर सत्ता में आई है और इसका खामियाजा उसे आने वाले चुनाव में भुगतना पड़ेगा।

प्रदर्शन के बाद सदन की कार्यवाही शुरू हुई, लेकिन इस दिन भी प्रश्नकाल नहीं हुआ। नियम 67 के तहत काम रोको प्रस्ताव पर चर्चा जारी रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here