Home Himachal News कांगड़ा में पारिवारिक विवाद ने ली भयावह रूप, झगड़े के दौरान मां...

कांगड़ा में पारिवारिक विवाद ने ली भयावह रूप, झगड़े के दौरान मां की मौत, बेटे पर हत्या का केस दर्ज

413
0
जिला कांगड़ा में पारिवारिक विवाद के दौरान घायल हुई महिला की टांडा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण चोट लगना सामने आने पर पुलिस ने मृतका के बेटे को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

थाना लंबागांव के तहत आने वाले कर्णघट्ट गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान घायल हुई महिला की टांडा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत के मामले में लंबागांव पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करके बेटे दीप राज को सोमवार दोपहर बाद गिरफ्तार  कर लिया है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण चोट लगना सामने आने पर पुलिस ने मृतका के बेटे को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, 1 अक्तूबर की रात कर्णघट्ट निवासी हरनाम सिंह के घर में पारिवारिक विवाद हुआ था। इस दौरान बीच-बचाव करने आई उसकी पत्नी अंजना देवी (55) को गंभीर चोटें आईं। घायल अंजना देवी को पहले जयसिंहपुर अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज (टीएमसी) रेफर किया गया था। इलाज के दौरान 8वें दिन गत (बुधवार) को अंजना देवी की मौत हो गई थी। पुलिस ने पहले इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि महिला की मौत चोट से हुई या किसी अन्य कारण से। सोमवार को टीएमसी से प्राप्त रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि मौत चोट लगने से हुई है।

इसके आधार पर पुलिस ने मृतका के बेटे दीप राज (30) के खिलाफ धारा 103 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर उसे सोमवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया। पुष्टि थाना लंबागांव के एसएचओ कुलदीप सिंह ने की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here