Home Himachal News गगल एयरपोर्ट पर 18 सितंबर से बढ़ेंगी उड़ानें, विमानन कंपनियों ने जारी...

गगल एयरपोर्ट पर 18 सितंबर से बढ़ेंगी उड़ानें, विमानन कंपनियों ने जारी किया शेड्यूल

265
0
खराब मौसम और भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते बंद हुई उड़ानें एक बार फिर से शुरू होंगी।

बरसात के मौसम के आधिकारिक तौर पर समाप्त होते ही गगल एयरपोर्ट पर हवाई उड़ानों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। खराब मौसम और भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते बंद हुई उड़ानें एक बार फिर से शुरू होंगी। विमानन कंपनियों ने इन फ्लाइटों का शेड्यूल बुकिंग साइटों पर जारी कर दिया है। जानकारी के अनुसार, 18 सितंबर से गगल एयरपोर्ट पर स्पाइस जेट की तीन और इंडिगो की दो उड़ानें संचालित होंगी। स्पाइस जेट एक बंद उड़ान को दोबारा शुरू कर रही है।

इससे एयरपोर्ट पर उसकी फ्लाइटों की संख्या तीन हो जाएगी। शेड्यूल के अनुसार सोमवार और शुक्रवार को दो-दो, जबकि अन्य दिनों में तीन-तीन उड़ानें होंगी। वहीं, इंडिगो की पहले से चल रही दोनों उड़ानें पहले की तरह जारी रहेंगी। बता दें कि इस बार मानसून के दौरान हिमाचल प्रदेश में पिछले दो तीन माह से बारिश ने खूब कहर बरपाया है। इसके चलते जहां प्रदेश के कई हिस्सों के सड़क मार्गों को नुकसान पहुंचा है। इससे सैलानियों की आवाजाही पर भी असर पड़ा। 15 सितंबर के बाद राज्य में बारिश का मौसम खत्म माना जाता है। ऐसे में बंद पड़ीं साहसिक गतिविधियां और पर्यटक आयोजन फिर से शुरू होते हैं।

होटल एंड रेस्तरां एसोसिएशन धर्मशाला-मैक्लोडगंज के अध्यक्ष अश्वनी बांबा ने कहा कि 15 सितंबर के बाद पर्यटन कारोबार बढ़ने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि एडवांस बुकिंग के लिए होटलों में फोन आने शुरू हो गए हैं और पर्यटक मौसम व सड़कों की स्थिति की जानकारी जुटा रहे हैं। मौसम साफ होते ही कारोबार में तेजी आने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here