Home Himachal Weather Himachal Weather Update: 22 फरवरी तक मौसम रहेगा साफ, 23 को आठ...

Himachal Weather Update: 22 फरवरी तक मौसम रहेगा साफ, 23 को आठ जिलों में बारिश-बर्फबारी की संभावना

45
0
हिमाचल प्रदेश में 23 फरवरी को आठ जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। वहीं, वीरवार से पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर...

अटल टनल रोहतांग सहित प्रदेश की ऊंची चोटियों पर बुधवार को बर्फबारी हुई। राजधानी शिमला, सिरमौर और सोलन के कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। 22 फरवरी तक प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। 23 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। बुधवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में बादल छाए रहे। ऊना में धूप खिलने से अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति में बुधवार सुबह बादल छाए रहे लेकिन शाम चार बजे के बाद रोहतांग दर्रा के साथ अटल टनल रोहतांग के साउथ और नॉर्थ पोर्टल, कुंजम दर्रा, शिंकुला दर्रा समेत ऊंची चोटियों में बर्फबारी हुई। मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर, चंबा और ऊना में बादल छाए रहे। अटल टनल रोततांग और जलोड़ी दर्रा होकर निगम की बस सेवाएं सामान्य रूप से रहीं। 

वीरवार से पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। राजधानी शिमला में दिन भर बादल छाए रहे। दोपहर बाद शहर में बूंदाबांदी हुई। सोलन शहर व आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। बुधवार को शिमला में अधिकतम तापमान 13.1, धर्मशाला में 20.0, नाहन में 19.3, सोलन में 15.5, मनाली में 12.4, कांगड़ा में 22.0 और मंडी में 19.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here